नगर निगम की अनदेखीः सुअरों से प्रभावित होकर नागरिको ने निकाला मार्च
राजधानी के फैजुल्लागंज में गंदगी के अंबार की वजह से सुअरों की बढ़ती संख्या व नगर निगम अधिकारियों की अनदेखी के खिलाफ शुक्रवार को फैजुल्लागंज के पीड़ित नागरिकों ने नगर निगम के खिलाफ मार्च निकाला। बन्धा रोड से शुरू हुआ यह मार्च शिव लोक यश नगर होते हुए जुडवा मंदिर पर समाप्त हुआ। मार्च के दौरान नागरिको ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर अपना आक्रोश प्रकट किया।
सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने कहा कि एक लाख की आबादी वाले क्षेत्र में मात्र तीन सुअर पालकों ने करीब 10 हजार सुअर पा रखे हैं। जो कालोनियों में छुट्टा घूमते हैं। इससे क्षेत्र में गंदगी के साथ मानव स्वास्थ भी प्रभावित हो रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारी ऊपरी कमाई के लालच मे सुअर पालको को संरक्षण दे रहे है। तीन जुलाई को क्षेत्रीय विधायक ने भी नौबस्ता भ्रमण के दौरान सुअर पालको के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन विधायक की बाते हवा हवाई साबित हुई है।
नाराज लोगों ने कहा कि अब यहां के नागरिक किसी से गुहार लगाने के बजाय खुद ही इस समस्या के प्रति आर पार की लडाई लडेगे। थोडे दिन प्रतीक्षा के बाद स्वयं हम लोग सुअर पकडेगे व उन्हें लेकर नगर निगम मुख्यालय व जोन कार्यालय मे ले जाकर छोडेगे। साथ ही अनिश्चित कालीन धरने पर बैठेगे।मार्च के दौरान अतुल पाण्डेय, विनोद शर्मा, आशा मौर्या, गुड्डू मिश्रा,आरसी जोशी, सियाराम शर्मा, नकछेदी सिंह, मो वसीम चन्द्र भूषण सिंह, राजू, शिव मंगल यादव, रिजवान, महेन्द्र तिवारी, ननकू, राम कश्यप, इश्तियाक अली आदि सैकड़ो लोग शामिल रहे।
All Comments